नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तीसरे चरण के तहत 22 नए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से 41863 करोड़ का निवेश होगा, जिसके जरिए 33791 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। साथ ही, 258152 करोड़ का उत्पादन होने की अनुमान है। स्वीकृत प्रस्तावों के तहत 11 ऐसे उत्पादों का निर्माण किया जाएगा, जिनका उपयोग मोबाइल फोन, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, आईटी हार्डवेयर और रणनीतिक इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में किया जाता है। स्वीकृत इकाइयां आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लगाई जाएंगी। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.