देश पेज के लिए::::: यूथ ओलंपिक में घुड़सवारी चयन पर हाईकोर्ट की मुहर
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2026 यूथ ओलंपिक खेलों में 'शो जंपिंग' के लिए भारतीय घुड़सवार के चयन को चुनौती देने वाली अपीलें खारिज कर दी हैं। हालांकि उच्च न्यायालय ने भारतीय घुड़सवारी महासंघ को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन के मानदंड और समयसीमा स्पष्ट एवं सटीक तरीके से तय करने का निर्देश दिया है, ताकि खिलाड़ियों के बीच अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा न हो। मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी के लिए शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक और भावनात्मक मजबूती भी जरूरी होती है। ऐसे में चयन प्रक्रिया में ऐसी अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए, जिससे खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित हो।यह मामला चैन्नई निवासी खिलाड़ी शुभ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.