गोरखपुर, अप्रैल 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। राजेश गुप्ता, शनिवार को नौसढ़ स्थित लॉन में भौवापार मंडल के कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत संबोधित कर रहे थे। बूथ प्रबंधन विषय पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया। इसके पूर्व उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीराम पांडेय, संचालन मंडल उपाध्यक्ष शुभांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.