देश नफरत और हिंसा से नहीं, मोहब्बत से चलेगा : राहुल गांधी
गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के बाद हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कब्जा कर चुनाव चोरी का एक पूरा तंत्र विकसित कर लिया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन राज्यों में जनमत को दरकिनार कर वोटों की चोरी की गई। आज देश में निष्पक्ष चुनाव की कल्पना करना कठिन होता जा रहा है। चुनाव आयोग से नौकरशाही तक, हर संस्था पर भाजपा और आरएसएस का नियंत्रण है। यह अब केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान को बचाने की जंग बन गई है। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.