चंडीगढ़, मई 27 -- पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में हत्या, फिरौती और अन्य कई संगीन मामलों में लंबे समय से वांछित दो खतरनाक गैंगस्टरों को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गैंगस्टरों की पहचान जसवंत सिंह उर्फ जस्सा और करन कीड़ा के रूप में हुई है। दोनों गैंगस्टर देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में थे लेकिन ऐन मौके पर खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया। दोनों को पुलिस पंजाब ला रही है।एक बंबीहा गैंग से तो दूसरा अकाली पार्षद की हत्या में नामजद जसवंत सिंह उर्फ जस्सा पंजाब के कुख्यात दविंदर बंबीहा गैंग से है। उस पर पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, फिरौती मांगने और हथियार तस्करी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस को चक...