देश को डराने की राजनीति बंद करे केंद्र सरकार : झामुमो
पलामू, अक्टूबर 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के विदेशी धन के जरिए भारत में गृहयुद्ध की साजिश रचे जाने और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने संबंधी बयान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार से देश को डराने की राजनीति बंद करने की नसीहत दी और कहा कि अगर केंद्र सरकार के पास विदेशी फंडिंग और कथित साजिश के ठोस प्रमाण हैं, तो उन्हें जनता के सामने रखा जाए। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। केवल बयान देकर भय और भ्रम का माहौल बनाना उचित नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है। केंद्र सरकार को महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मुद्दों से ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.