जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने कहा कि डिग्री आपको एक बड़ी जिम्मेदारी देती है। इसलिए यह सफ़र की शुरुआत है न कि मंजिल है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक देश समेत पूरे विश्व को नई दिशा दे रही है। कहा कि नई शिक्षा नीति इसी अनुरूप तैयार की गई है। इससे भारत ग्लोबल नॉलेज सेंटर के रूप में विकसित होगा। उन्होंने छात्राओं को रिसर्च के क्षेत्र में आगे जाने की अपील की। 2047 तक देश को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए उन्होंने छात्राओं को अपना योगदान देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...