भदोही, नवम्बर 12 -- भदोही, संवाददाता।शहर में बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। यात्रा का समापन नईबाजार विजयदशमी मेला मैदान में हुआ। जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी की अगुवाई में भाजपा के लोग शहर के रजपुरा चौराहे पर 10 बजे एकत्रति हुए। वहां से पैदल ही तहसील मार्ग, गजिया ओवरब्रिज, लिप्पन तिराहा, अजीमुल्लाह चौराहा, मेन रोड, मर्यादपट्टी, एकमा तिराहा होते हुए नईबाजार मार्ग विजयदशमी मेला मैदान में दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिराने का काम किया था। उन्होंने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.