देश को उपदेशक नहीं, कर्मशील की जरूरत : न्यायमूर्ति
प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था लोक पहल की ओर से बुधवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी के गांधी सभागार में महंत अवेद्यनाथ की जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर यादव ने कहा कि देश को कर्मशील की जरूरत है, उपदेशक की नहीं। आज हमें समरस समाज स्थापित कर देश को मजबूत करना है।मुख्य वक्ता प्रो. हरेश प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता चर्चा नहीं, बल्कि जीवन में अपना कर आदर्श स्थापित करने का विषय है। विद्यार्थियों को समान शिक्षा प्रदान करना और नागरिकों में भाईचारा स्थापित करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि समरस समाज भारत के मजबूती का आधार स्तंभ रहा है। इसे मजबूत कर ही देश को हम मजबूत कर सकते हैं। संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.