रांची, नवम्बर 19 -- खूंटी, संवाददाता। सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय परिसर में बुधवार को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। समारोह की शुरुआत इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. इंदिरा गांधी को भारत की आयरन लेडी यूं ही नहीं कहा जाता था। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश का नेतृत्व करते हुए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। रवि मिश्रा ने बताया कि हरित क्रांति की सफलता के पीछे इंदिरा गांधी की दूरदृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति की महत्वपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.