देश को आत्मनिर्भर बनाने का है राष्ट्रीय संकल्प : सांसद
सीवान, अगस्त 31 -- महाराजगंज। नगर मंडल उपाध्यक्ष धर्मराज कसेरा के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक अभियान देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय संकल्प है। यह अभियान देश को विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ाने का एक दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। इस संकल्प के तहत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास के मूलमंत्र पर आधारित 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, पवन कुमार, शैलू यादव, राहुल सिंह, प्रिंस सिंह, रवि राज, जय राज, कुंदन सिंह, डॉ संतोष कुमार, मनोज त्यागी व प्रमोद सिंह सहित सैकड़ो लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.