देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी धर्मों-वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी: भूषण बाड़ा
सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के ठाकुर टोली में बुधवार को विधायक मद से निर्मित होने वाले तेली समाज के भवन का शिलान्यास विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा के द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- महासंघ ने विधायक को किया सम्मानितसमाज की पहचान मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान सिर्फ उसके भवनों से नहीं बल्कि उसकी शिक्षा, जागरूकता, एकता और सोच से होती है। उन्होंने कहा कि तेली समाज का यह भवन आने वाले समय में समाज के लिए मजबूत केंद्र बनेगा। विधायक ने कहा कि वे हर वर्ग और हर समाज के सम्मान और विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी और समाज के लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।राजनीतिक मुद्दे विधायक ने कहा कि आज देश में कुछ लोग धर्म औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.