धनबाद, मार्च 13 -- जंग के बीच कोयला मंत्रालय ने कोयला स्टॉक की ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए दावा किया है कि देश कोयले की किसी भी अभूतपूर्व मांग के लिए तैयार है। वित्त वर्ष 2025-26 में कोयले का उत्पादन और आपूर्ति खपत से अधिक बनी हुई है। तापीय ऊर्जा संयंत्रों (पावर प्लांटों) और कोयला खदानों में कोयले का भंडार रिकॉर्ड स्तर पर है। इस वर्ष कोयले का उत्पादन और आपूर्ति खपत से अधिक बनी हुई है, जिसके परिणामस्वरूप तापीय ऊर्जा संयंत्रों और कोयला खदानों में कोयले का भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसके अलावा, गैर-विनियमित क्षेत्र को आपूर्ति पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 14% अधिक रही है।कोल इंडिया की खदानों में कोयले का भंडार 1 अप्रैल 2025 को 106.78 मिलियन टन था। यह 9 मार्च 2026 को बढ़कर 121.39 मिलियन टन हो गया है। इसके अलावा एससीसीएल की खदानों में ...