नई दिल्ली, मार्च 29 -- ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने को सभी आधुनिक सुविधाओं वाले विशेष होल्डिंग एरिया बनाने की एक बड़ी योजना शुरू की है। इन आरामदायक होल्डिंग एरिया में यात्री अपनी ट्रेनों के आने का इंतजार कर सकेंगे। इनमें यात्रियों को बैठने की व्यवस्थित व आरामदायक जगह और पीने का पानी, शौचालय, टिकट की सुविधा, जानकारी दिखाने वाले डिस्प्ले और सुरक्षा जांच जैसी जरूरी सुविधाएं होंगी, जिससे कि भीड़भाड़ वाले समय में लोगों की आवाजाही को ठीक ढंग से मैनेज किया जा सके। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।होल्डिंग एरिया मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.