देश के 36 कलाकारों का हुनर पहली तक देख सकेंगे
कानपुर, अगस्त 24 -- कानपुर। गुरुकुल में शुरू हुई अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी कजरी 26 को अब पहली सितंबर तक देखा जा सकेगा। नवाबगंज स्थित गुरुकुल आर्ट गैलरी में सावन पर कलाकृतियां तैयार कर इन्हें प्रदर्शित किया गया है। यहां महाराष्ट्र, बिहार, इंदौर, उज्जैन, दिल्ली के भी कलाकारों ने हिस्सा लिया है। क्यूरेटर नेहा मिश्रा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पूरे देश के 36 कलाकारों की कलाकृतियों का चयन कर इन्हें प्रदर्शित किया गया है। आयोजक अध्यात्म शिवम झा एवं अभिनय सिंह ने बताया कि यहां पेंटिंग, स्कल्पचर वर्क डिजिटल वर्क भी लगे हुए हैं। सचिव राधे श्याम पांडे ने बताया कि गुरुकुल के संस्थापक अभय द्विवेदी की पेंटिंग में सामाजिक कुरीतियों के जाल को ब्लैक एंड व्हाइट में बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.