मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के 35 नामचीन नवगीतकार नवगीत उत्सव में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। 12 मार्च को तीन सत्र में यह समारोह होगा।आयोजन की तैयारी को लेकर शनिवार को एलएनटी कॉलेज में प्रेसवार्ता की गई। ललित नारायण तिरहुत कॉलेज में नवगीत कुटुंब और कॉलेज के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह के संयोजक डॉ. संजय पंकज ने बताया कि देश के 35 नामचीन नवगीतकारों के आने की स्वीकृति मिल गई है। तीन सत्रों में आयोजित इस समारोह में सम्मान, पुस्तक लोकार्पण, नवगीत उद्भव और विकास विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, नवगीत पर चर्चा और विमर्श तथा अंतिम सत्र में नवगीतों की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन से नवगीत और गीत के शोधार्थियों, जिज्ञासुओं को लाभ मिलेगा। हिंदी काव्यांदोलनों के ...