नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- देश के तीन बड़े प्राइवेट बैंकों के लोन ग्रोथ में उछाल आया है। इसमें प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा और आईडीबीआई बैंक है। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में उसके लोन नौ प्रतिशत बढ़कर 27.9 लाख करोड़ रुपये हो गए। देश के सबसे बड़े निजी बैंक की ऋण बही पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 25.6 लाख करोड़ रुपये थी। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि इस साल 30 सितंबर तक बैंक का प्रबंधनाधीन अग्रिम लगभग 28.6 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 सितंबर, 2024 तक 26.3 लाख करोड़ रुपये से लगभग 8.9 प्रतिशत अधिक है। बैंक ने कहा कि 30 सितंबर, 2025 तक उसकी कुल जमा राशि लगभग 27.1 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल सितंबर में दर्ज 23.5 लाख करोड़ रुपये से 15.1 प्रतिशत अधिक है।कोटक बैंक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.