नई दिल्ली, मार्च 21 -- देश के 275 पूर्व न्यायाधीशों और अधिकारियों ने की यूएससीआईआरएफ रिपोर्ट की निंदा----------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाताअमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (यूएससीआईआरएफ) की हालिया रिपोर्ट की भारत के 275 पूर्व न्यायाधीशों, नौकरशाहों और सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों ने आलोचना की है। इस रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की गई है। उन्होंने इसे निहित स्वार्थ से प्रेरित करार देते हुए कहा कि इससे बौद्धिक दिवालियापन एवं विकृत निष्कर्ष प्रदर्शित होता है।एक संयुक्त बयान में इन विशिष्ट लोगों ने अमेरिका सरकार से यूएससीआईआरएफ की इस अत्यधिक पक्षपातपूर्ण और निराधार रिपोर्ट में योगदान देने वाले सभी लोगों की पृष्ठभूमि की जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया क...