देश के 16 चुनिंदा संस्थानों में शामिल हुआ लोहिया
लखनऊ, जुलाई 24 -- लोहिया संस्थान को बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। संस्थान का चयन देश के केवल 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र (टेक्निकल रिसोर्स सेंटर-टीआरसी) स्थापित करने के लिए किया गया है। यह केंद्र वैज्ञानिक साक्ष्यों पर आधारित राष्ट्रीय इलाज और जनस्वास्थ्य दिशानिर्देश तैयार करने में सहयोग करेगा। इसका सीधा लाभ मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण इलाज के रूप में मिलेगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के अंतर्गत सेंटर फॉर एविडेंस-बेस्ड गाइडलाइन्स की ओर से यह चयन किया गया है। 24 जुलाई को जारी परिणामों में आरएमएल संस्थान को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। परियोजना के लिए कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य-सह-प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार मुद्गल को प्रधान अन्वेषक (पीआई) बनाया गया है। उनके साथ लोहिया संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.