कानपुर, नवम्बर 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता: देश के टॉप-10 प्रदूषित शहरों में कानपुर भी शामिल हो गया है। कानपुर का औसत एक्यूआई खतरनाक स्तर 385 पर पहुंच गया है। जबकि बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार को सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 470 रिकार्ड किया गया। वाराणसी व गोरखपुर दूसरे व तीसरे प्रदूषित शहर रहे। टॉप-10 प्रदूषित शहरों में प्रदेश के छह जिले शामिल हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार चलने से हवा की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। धूल-धुआं बढ़ते ही बेहद बारीक कण (पीएम 2.5) की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहर के सभी इलाकों में धूल-धुआं के कणों की संख्या के साथ खतरनाक गैसों का स्तर बढ़ने से वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है। खतरनाक गैसों में नाइट्रोजन ...