चित्रकूट, अप्रैल 14 -- चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का यहां पर मौजूद महिलाओं को प्रसारण दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार ने माताओं, बहनों व बेटियों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। भारत के हर क्षेत्र में माताओं एवं बहनों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बिना आधी आबादी के पूर्ण नहीं हो सकता। सरकार की ओर से आवास आवंटन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन आदि लाभपरक योजनाएं महिला मुखिया के नाम ही की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से होगा मजबूत सीडीपीओ बीएल गुप्ता व महेन्द्र पटेल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से आगामी 23 अप्रैल तक चला...