नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि आयुर्वेद जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के संस्थान आधुनिक चिकित्सा के साथ मिलकर भारत के स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मंत्री ने यह बात दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित पद्मभूषण डॉ. पी के वारियर मेमोरियल आयुर्वेद सेमिनार में कही। संगोष्ठी को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आयुष मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि आयुर्वेद सहित सभी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ मिलकर स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आर्य वैद्यशाला का योगदान प्रेरणादायक यह संगोष्ठी केरल स्थित कोट्टक्कल आर्य वैद्यशाला द्वारा आयोजित की गई थी। इस कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.