बेगुसराय, जनवरी 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। महंत राम जीवन दास इंटर महाविद्यालय के एनसीसी 9 बिहार बटालियन की ओर से गुरुवार को देश की सेवा में अपना सर्वस्व निछावर कर देने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य प्रो. कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक अपने जीवन के अंतिम क्षण तक अपने देश के लिए जीते हैं और लड़ते हैं। यह वीर जवान सर्दी हो या गर्मी किसी चीज का भी परवाह नहीं करते हैं। इनके बदौलत ही हमारी रक्षा होती है। सूबेदार परविंदर सिंह ने कहा कि हमारे सैनिक किसी भी परिस्थिति में हमारी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर के प्राचार्य डॉ अमित ने कहा कि सरहद पर खड़े जवान हर एक मां के दिल की जान होते हैं। देश के लिए अपना जीवन त्यागना कोई आम इंसान की बस की बात नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.