कानपुर, मई 1 -- कानपुर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर नवीन सभागार, सरसैया घाट में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री के ऑनलाइन संबोधन से हुई। इस दौरान संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों का योगदान देश के विकास में अहम है। इनके बिना समाज व देश की तरक्की की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कार्यशाला में विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता वितरित की गई। ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना के अंतर्गत 51,000 रुपये की धनराशि रामबाबू, निधि शुक्ला, कायम सिंह, महेश चंद एवं राजेंद्र कुमार को दी गई। वहीं प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के तहत वेद प्रकाश मिश्रा एवं अशोक झा के बच्चों को 25,000 रुपये की सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त असंगठित श्रमिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.