भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला इकाई द्वारा गुरुवार को पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर पदाधिकारियों ने चर्चा की। मुख्यअतिथि रहे प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने भामाशाह एवं माता लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश विकास में व्यापारियों का अहम योगदान है। हर हालात में व्यापारी समाज देश के विकास एवं सम्मान में आगे आकर खड़ा रहा। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी समाज का जब कभी भी कहीं उत्पीड़न करने की बात सामने आती है तो प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिदिन मंडल हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार खड़ा रहता है। कहा कि सरका...