शाहजहांपुर, मार्च 11 -- नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की ओर से महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों की करीब 40 महिला कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे और देश के विकास में महिला शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रतियोगिताओं में निशा, सरस्वती, दीपा, मोनिका और कुसुम सहित अन्य प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य रूप से निशा कश्यप, स्वाति, सरस्वती, दीपा, मोनिका, रुपाली, मोनिका सागर, हिना कौशर, टीना राज, रोशनी यादव, प्रियांका त्यागी, वर्षा, सुमन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.