मेरठ, दिसम्बर 7 -- राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को साकेत स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे लीगेसी 3.0 मेगा एग्जीबिशन का अवलोकन किया। उन्होंने मेरठ आर्किटेक्ट एसोसिएशन की स्पेसीज रेडफाइंड मैग्जीन का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि शहर में सौर ऊर्जा के जो लक्ष्य निर्धारित हैं, वे पूरे नहीं हो पा रहे हैं। आर्किटेक्ट्स समाज के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्हें शहर के विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत करना चाहिए जिसे जनप्रतिनिधि आगे बढ़कर लागू करा सकें। लीगेसी 3.0 के दूसरे दिन प्रदर्शनी में आए लोगों ने नवीनतम इनोवेशन, सस्टेनेबल बिल्डिंग मैटीरियल्स और अत्याधुनिक आर्किटेक्चरल तकनीकों का अवलोकन किया। दूसरे दिन ऑन द स्पॉट मॉडल कंपटीशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रकृति, पर्यावरण संतुलन और सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.