जमशेदपुर, मार्च 6 -- टाटा स्टील ने अपने संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर तीन मार्च को संस्थापक दिवस के रूप में वर्क्स जनरल ऑफिस परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस वर्ष समारोह की थीम 'वन विजन, वन टाटा स्टील' रही। समारोह में टाटा स्टील एवं टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन के साथ टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, उनकी पत्नी आलू नोएल टाटा तथा पुत्रियां माया टाटा और लिया टाटा भी शामिल हुए। टाटा स्टील और टाटा समूह की अन्य कंपनियों के विभिन्न डिवीजन से कुल 42 कंटिंजेंट्स ने औपचारिक परेड में भाग लिया। सिटिजन्स एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य, टाटा स्टील एवं समूह की कंपनियों के यूनियन प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित रहे।सुबह साढ़े सात बजे से वर्क्स जनरल ऑफिस परिसर में श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.