मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के सेमिनार हाल, न्यू लेक्चर थिएटर काम्प्लेक्स में मंगलवार को किसान सम्मान दिवस पर किसान मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम पवन कुमार गंगवार ने जिले में फसलों का बेहतर उत्पादन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए। डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किए। डीएम पवन कुमार गंगवार ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व व उनके विचारों पर प्रकाश डाला। कहा किसान देश के पालनहार है। देश के विकास में किसानों की अहम भूमिका है। सबसे अधिक रोजगार कृषि के क्षेत्र में मिलता है। जिला कृषि अधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.