देश के विकास के लिए सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान जरूरी : कलराज मिश्रा
गाजीपुर, अप्रैल 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान आवश्यक है। वह रविवार को शहर के बंधवा स्थित एक मैरिज हाल में साहित्य चेतना समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्हें 'गाजीपुर गौरव सम्मान' से भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक और छात्र जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि आरएसएस के प्रचारक के रूप में कार्य करना आसान नहीं था। गांवों में भोजन और ठहरने की अक्सर समस्या रहती थी। छात्र जीवन में भी कई बार भूखे रहकर पढ़ाई करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने अपने संकल्प को बनाए रखा और निरंतर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की पवित्र भूमि और यहां के लोगों के स्नेह ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.