मैनपुरी, फरवरी 21 -- नगर के आगरा रोड स्थित जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में ये शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ पूर्व माध्यमिक विद्याललय खर्रा की प्रधानाध्यापिका शीला देवी ने किया। इस दौरान शीला देवी ने कहा कि देश के विकास के लिए स्वयं के साथ-साथ समाज का जागरूक होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे समाज में कुप्रथाएं, अंधविश्वास तथा जाति पाति, भेदभाव रहेगा तब तक देश प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र के हित में रीड की हड्डी की तरह भूमिका निभाती है। महाविद्यालय की सचिव डॉ सोनी गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राएं समाज की धरोहर हैं। छात्र-छात्राएं अपनी चेतना को जागृत कर शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ समाज को राष्ट्र की सेवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.