हरिद्वार, फरवरी 1 -- शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा है कि आम बजट देश के विकास का बजट है। युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापारी, शिक्षा और स्वास्थ्य, हर क्षेत्र का समग्र रूप से ध्यान रखा गया है। यह बजट भारत को आगे बढ़ाने वाला साबित होगा। रविवार को आम बजट को लेकर व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच उत्साह देखने को मिला। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के संयोजन में इसका सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें शहर विधायक समेत तमाम नेता भी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह बजट देश की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि आशा है कि इस बजट से व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलवीर, जिला महामंत्री हीरा बिष्ट, संजीव कुमार, गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.