नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच निर्यात के मोर्चे पर भारत के लिहाज से बीता महीना अच्छा पहा है। जुलाई में भारत के विदेशी व्यापार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान देश के कुल निर्यात में 13.31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। खासकर सामान यानी वस्तु निर्यात 44.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो बीते 10 वर्षों में किसी भी जुलाई महीने का सबसे अधिक निर्यात रहा है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने भारत का कुल निर्यात 80.14 अरब डॉलर रहा है, जो बीते वर्ष की समान अवधि (जुलाई 2025) में 70.72 अरब डॉलर था। इसमें सामान और सेवाओं से जुड़ा का निर्यात शामिल है। वहीं, जुलाई में आयात भी बढ़ा है। जुलाई 2025 में 82.16 अरब डॉलर का आयात किया था, जो बीते महीने बढ़कर 95.16 अरब डॉलर का र...