हाथरस, जून 6 -- अहमदाबाद के साई स्टेडियम में चल रही विश्व योगासन चैम्पियनशिप में हाथरस की बेटी ने देश के लिए स्वण पदक जीतकर नाम रोशन किया। पदक जीतने वाली बेटी शाहजहांपुर में यूपी पुलिस में तैनात है। विश्व स्तरीय योग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए इंडिया लेवल का ट्रायल पिछले दिनों 25 मई को दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें शाहजहांपुर जनपद में पुलिस में तैनात हाथरस के नहरोई की रितु ठाकुर ने चार जून से अहमदाबाद के साई स्टेडियम में आयोजित हुई विश्व स्तरीय योग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया। विश्व स्तरीय योग प्रतियोगिता योगासन चैंपियनशिप 70 देशों के पांच सौ खिलाड़ी आये है। टेडिशनल योगासन में रितु ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। महिला खिलाड़ी के पिता बिन्ना ठाकुर व भाई योगेन्द्र पौरूष एडवोकेट, पंकज ठाकुर आदि ने बधाई दी। चैम्पियनश...