लखनऊ, मई 11 -- समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने ईरान-इजराइल और पश्चिम एशिया संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने और वर्क फ्रॉम होम अपनाने और विदेश की सैर टालने की सलाह दी है। अखिलेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार को "संकट" याद आ गया। उन्होंने भाजपा सरकार को आर्थिक मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि अगर सरकार हालात संभाल नहीं पा रही है तो उसे अपनी नाकामी स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "देश के लिए सबसे बड़ा संकट भाजपा खुद है।" सपा अध्यक्ष ने सरकार की "पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था" की बात पर भी सवाल उठाए और कहा कि डॉलर मजबूत होता जा रहा है जबकि रुपया कमजोर हो रहा है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.