देश के लिए माइक्रोचिप तकनीक विकसित करेगा एनआईटी जमशेदपुर
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर देश में माइक्रोचिप तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से संस्थान में 'चिप टू स्टार्टअप' (सी2एस) प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत एनआईटी इंडस्ट्री 4.0 के लिए सिस्टम ऑन चिप (एसओसी) के डिजाइन और विकास पर काम करेगा। संस्थान में चौथी औद्योगिक क्रांति यानी इंडस्ट्री 4.0 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रकार की माइक्रोचिप तैयार की जाएंगी। बताते चलें कि 'एसओसी' एक अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है, जिसके भीतर प्रोसेसर, मेमोरी, इनपुट-आउटपुट पोर्ट और पावर मैनेजमेंट जैसे सभी मुख्य घटक एक ही सिलिकॉन चिप पर मौजूद होते हैं। आकार में बेहद छोटे और कुशल होने के कारण ये चिप आधुनिक स्मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.