हल्द्वानी, मई 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले जाबांज सूबेदार कृपाल सिंह रावत का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।सूबेदार दीवार सिंह चुफाल ने बताया कि कृपाल सिंह रावत 91 वर्ष के थे। छह कुमाऊं रेजीमेंट से रिटायर्ड सूबेदार कृपाल सिंह ने 1962, 1965 एवं 1971 के तीन युद्धों में दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। कै.राम सिंह बिष्ट, सूबेदार मन बहादुर सिंह पाल और कै.कुंवर सिंह टकुली ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वयोवृद्ध योद्धा का जाना पूरे सैनिक समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- तीन युद्ध लड़ने वाले सूबेदार मेजर रावत का निधन उन्होंने जीवन भर देश की सेवा की और रिटायरमेंट के बाद भी समाज सेवा को समर्पित रहे। पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह डसीला ने बताया कि सूबेदार कृपाल सिंह का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.