अयोध्या, मार्च 25 -- अयोध्या, संवाददाता। एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम.एस. बिट्टा ने रीडगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किया। दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। यह देश के लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि अब अगला मिशन मथुरा और काशी होगा।उन्होंने कहा कि भगवान राम की धरती से उनका संदेश स्पष्ट है। राष्ट्र प्रथम है, धर्म सबसे बड़ा है। उन्होंने राम जन्मभूमि के 500 वर्षों के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कई निर्दोष लोगों की जान गई, गोलियां चलीं और देश विरोधी ताकतों ने साजिशें रचीं। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि का अपमान करने की कोशिशें की गईं, लेकिन राम भक्तों के संघर्ष ने इतिहास बदल दिया। धुरंधर फिल्म पर उन्होंने कहा कि ऐसी फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.