पीटीआई, मार्च 31 -- देहरादून राजपुर रोड पर रोडरेज में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या को लेकर अब सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मसूरी रो़ड स्थित जेन-जी क्लब में देर रात कर्मचारियों-बाउंसरों और कुछ युवकों के बीच युवती को लेकर झगड़ा हो गया था। बदला लेने के लिए युवकों ने सुबह तक इंतजार किया और कर्मचारियों की कार का पीछा करते हुए सड़क पर गोलीबारी की। इस दौरान गोली सड़क पर टहल रहे जोशी को लग गई और उनकी मौके पर मौत हो गई थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की दिनदहाड़े हत्या यह साबित करती है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.