मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के मेडिकल कॉलेजों में विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों के इंटर्नशिप के लिए सीटें तय कर दी गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस बारे में सभी मेडिकल कॉलेजों को पत्र जारी किया है। पूरे देश में 43,250 सीटों पर विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्र इंटर्नशिप कर सकेंगे। बिहार के मेडिकल कॉलेजों में विदेशी छात्रों के लिए 1302 सीटें तय की गई हैं। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्राचार्य प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि एसकेएमसीएच में विदेशी छात्रों के लिए नौ सीटें तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि अब भी विदेश से एमबीबीएस करने वाले कुछ छात्र इंटर्नशिप कर रहे हैं।नेशनल मेडिकल कमीशन का कहना है कि विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को भारत के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करने में कोई परेशानी नहीं हो,...