देश के मेगा आईपीओ को पहले ही दिन Rs.50,000 करोड़ की बोलियां मिलीं
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश के सबसे बड़े आईपीओ 'जियो प्लेटफॉर्म्स' ने बाजार में आते ही नया इतिहास रच दिया है। बुधवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन निवेशकों ने इस पर जमकर पैसा बरसाया और महज 100 मिनट के भीतर ही इसके लिए आरक्षित शेयर पूरी तरह बुक हो गए। 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पहले दिन 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली हैं। इसके साथ ही यह अब तक का सबसे तेजी से पूर्ण अभिदान पाने वाला देश का पहला आईपीओ भी बन गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर पौने तीन बजे तक निवेशकों ने पेशकश किए गए 19.75 करोड़ शेयर के मुकाबले 46.50 करोड़ शेयर के लिए बोलियां लगाईं। इसके साथ ही आईपीओ अभिदान की रफ्तार का नया रिकॉर्ड बना। देश के अबतक के सबसे बड़े आईपीओ के लिए मांग में संस्थागत निवेशक सबसे आगे रहे। यह आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.