नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने बाजार में आते ही नया इतिहास रच दिया। बुधवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन निवेशकों ने इस पर जमकर पैसा बरसाया और महज 100 मिनट के भीतर ही इसके लिए आरक्षित शेयर पूरी तरह बुक हो गए। कुल 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए और 77,892 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। इसके साथ ही यह अब तक का सबसे तेजी से पूर्ण अभिदान पाने वाला देश का पहला आईपीओ बन गया है। देश का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने जा रहे इस निर्गम को 3.16 गुना अभिदान मिला। निवेशकों ने पेश किए गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 62.36 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। यह आईपीओ 23 अक्तूबर को खुला रहेगा और 28 अक्तूबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा। यह भी पढ़ें- देश के मेगा आईपीओ को...