गिरडीह, नवम्बर 22 -- जमुआ, प्रतिनिधि। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जमुआ के खरगडीहा से यूनिटी मार्च निकाला गया। यूनिटी मार्च में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, जमुआ विधायक मंजू कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई भाजपाई थे। यूनिटी मार्च में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। यूनिटी मार्च के दौरान खरगडीहा लंगटा बाबा मंदिर और गौशाला परिसर में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल सच्चे अर्थों में देश के महानायक थे। जिन्होंने रियासतों के एकीकरण के माध्यम से एक भारत-श्रेष्ठ भारत की नींव रखी। कहा कि आजादी के बाद देश कई रियासतों में बंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.