मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र देश के नामी शैक्षिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इसका निर्देश जारी किया है। 23 अप्रैल से यह परिभ्रमण योजना शुरू होगी। सीबीएसई का कहना है कि छात्रों में कौशल विकास के लिए यह परिभ्रमण कराया जा रहा है। यह योजना कक्षा छह और उससे आगे की कक्षाओं के लिए है। इस यात्रा से छात्रों को एक्सपोजर मिलेगा और उन्हें उद्योगों के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। छात्रों को जिन संस्थानों में लेकर जाया जाएगा, उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। छात्रों को दिल्ली से लेकर गुजरात तक के संस्थानों में ले जाया जाएगा। इन संस्थानों में जाकर छात्र पर्यटन से लेकर इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.