गंगापार, जनवरी 28 -- कौंधियारा/करछना,हिंस। करछना क्षेत्र स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसिपल मदन मोहन संखधर द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। प्रिंसिपल मदन मोहन संखधर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति आस्था और देश के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.