नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- नई दिल्ली। भारती एयरटेल के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि भारत को अपनी धरती पर उपग्रह संचार सेवाओं को 'बंद व सीमित करने' का नियंत्रण अपने हाथ में रखना चाहिए। सरकार उन सुरक्षा शर्तों पर अभी विचार कर रही है, जिनसे यह तय होगा कि देश में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं कब शुरू होंगी। 'किल स्विच' का मतलब संचालक के नियंत्रण तंत्र और 'ग्राउंड गेटवे' के जरिये किसी उपग्रह नेटवर्क की सेवा को बंद करने, उसकी गति सीमित करने या उस पर रोक लगाने की क्षमता से है। यह रोक किसी एक टर्मिनल, किसी क्षेत्र या पूरे देश पर लगाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- भारत में सस्ते हैं मोबाइल रीचार्ज प्लान! Airtel के मालिक का बड़ा बयान, यूजर्स की बढ़ सकती है टेंशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...