पटना, मार्च 5 -- हम (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बेदाग छवि, सुशासन और जनकल्याणकारी सोच के माध्यम से बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में बिहार में महिलाओं के सशक्तीकरण, दलितों और वंचित वर्गों के चतुर्दिक विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक पहलें की गईं, जिनसे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संतुलित दृष्टिकोण और जनहित के प्रति समर्पण राज्यसभा में भी देश के नीति-निर्माण को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व से बिहार की आकांक्षाओं और समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...