वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 'एक रक्तदान देश के नाम' थीम पर पीएनयू क्लब में रक्तदान शिविर लगा। मुख्य अतिथि डीएम सत्येंद्र कुमार ने इसका शुभारंभ किया। रोटरी वाराणसी रीजन, काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति, बीएनआई रीजन वाराणसी और पीएनयू क्लब की ओर से लगे शिविर में 413 यूनिट रक्तदान हुआ। विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, प्रमुख समाजसेवी केशव जलान, पॉपुलर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एके कौशिक एवं डॉ. किरण कौशिक, स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। धर्मेंद्र मिश्रा, आयुष नसरिया, राजेश गुप्ता, अमित गुजराती, नीरज पारिख, प्रदीप इसरानी, आशीष केशरी, नमित पारेख, अभिमन्यु टकसाली मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.