अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी एवं बीएनकेबी पीजी कॉलेज की ओर से संयुक्त रूप से सात दिवसीय एनईपी ओरिएंटेशन एंड सेंसिटाइजेशन का कार्यक्रम गुरुवार को दूसरे दिन भी आयोजित हुआ। द्वितीय दिवस का मुख्य विषय 'भारतीय ज्ञान परंपरा' रहा। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की विदुषी डॉ प्रेरणा मल्होत्रा ने आभासी माध्यम से जुड़कर भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता, उसके वैज्ञानिक आधार और नई शिक्षा नीति में उसके समावेश पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के प्रो. राजीव झा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के ऐतिहासिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत का गौरव नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के निर्माण ...