देश के नए शिक्षा मंत्री से क्या चाहते हैं स्टूडेंट, किन 3 बातों पर ध्यान देने की जरूरत बताया
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्रालय से हटने के बाद शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए मंत्री सिस्टम में ठोस बदलाव लाएंगे। छात्रों की कई मांगों में से तीन मांगें बार-बार सामने आईं। इनमें परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, सस्ती और अच्छी शिक्षा और सरकारी स्कूलों और प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करना शामिल है। गाजियाबाद के राज यादव लगभग एक महीने पहले शुरू हुए सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव करने चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि नए मंत्री शिक्षा प्रणाली पर ध्यान दें। उन्हें पूरे सिस्टम में बदलाव लाने चाहिए। इसकी कमियों को दूर करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह ठीक से काम करे। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.